झाबुआ। मध्य-प्रदेश गुजराती सैन समाज कल्याण व मध्यप्रदेश गुजराती सेन युवा संगठन एवम् समाज कल्याण समिति वरिष्ठ व युवा संग़ठन मध्य प्रदेश गुजराती सेन समाज थांदला के समाज सेवी संदीप सेन (वर्मा) की समाज के प्रति कार्य कुशलता एवं सच्ची निष्ठा से समाज सेवा को देखते हुए पदोन्नति कर मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज कल्याण समिति मे “प्रदेश उपाध्यक्ष” दायित्व पर मनोनयन किया जाता है बहुत ही हर्ष का विषय है म.प्र. गुजराती सेन समाज युवा व वरिष्ठ संगठन (परिवार) का विस्तार वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक सोलंकी , प्रदेश संरक्षक भरत भाटी, वरिष्ठ प्रदेश महासचिव राधेश्याम वर्मा, प्रदेश सचिव परमानंद पड़ियार एवम युवा संग़ठन प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण वर्मा युवा प्रदेश संरक्षक राजेश वर्मा (पार्षद), प्रदेश महासचिव राकेश राजहंस, प्रदेश संयोजक शैलेन्द्र वर्मा, प्रदेश सचिव जितेन्द्र बालाजी व शैलेंद्र सेन, झाबुआ जिलाध्यक्ष घनश्याम भाटी, कोर कमेटी सदस्य सोहन भाटी, इंदौर संभाग प्रभारी दिलीप टांकवाल की अनुशंसा और म. प्र. गुजराती सेन समाज कोर कमेटी की सहमति से प्रदेश संगठन मे प्रदेश उपाध्यक्ष दायित्व प्रदान किया जाता है। संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का सच्ची निष्ठा पूर्वक व समाज की अंतिम पंगती मे खड़े समाज बन्धुओ के हित का कार्य कर संगठन मे नई ऊर्जा जागृत करेंगे संगठन आप से ये उम्मीद रखता है साथ ही रजिस्टर्ड गुजराती सेन समाज वरिष्ठ एवम् युवा संगठन आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। प्रदेश सोशल मिडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा।