बाग – ग्रामीण क्षेत्रो की स्कुलो में लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधियो का भी अब शिक्षा की और रुझान बढ़ा हे । इसी को लेकर जनप्रतिनिधि भी अब अपने गावो में संचालित शासकीय स्कूल ओर हॉस्टलो का निरीक्षण कर रहै है ।

इसी दौरान सोमवार को जामन्यापूरा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि एवं जयस संगठन के जागरुक यूवा अर्जून चौहान ने ग्राम की स्कूल एवं हॉस्टल का निरीक्षण किया पाण्डो गुफा की जनजातीय विभाग द्वारा संचालित शासकीय आदिवासी बालक बालक आश्रम का निरीक्षण किया

जहां अधीक्षक द्वारा विस्तार से आश्रम की संचालित गतिविधियों कै बारे में बताया साफ सफाई से लेकर बच्चों के रहने उनकी देखभाल व उनके स्वास्थ्य के बारे में जानते हुए शुद्ध ओर गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश दिए गये साथ ही बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान बनाए रखने की बात कही

वहीं शासकीय नवीन प्राथमिक स्कुल सहित अन्य स्कूलों का भी निरिक्षण किया व स्कूलों में बच्चो के लिए समस्त व्यवस्था माकूल रखने के निर्देश शिक्षकों को देते हुए बच्चों को चौहान द्वारा पढ़ाया भी गया ओर कहा गया की आप पढ़ाई में ज्यादा ध्यान दे पढ़ोगे तो आगे बढ़ोगे ओर आप मेंसे ही कोई बड़ा अधिकारी बनेगा तो कोई शिक्षक बनेगा ये आपकी पढ़ाई पर निर्भर करता है ।

ओर ये कब होगा जब आप नियमित स्कूल आओगे ओर जो आपके सर पढ़ा रहे हैं । उस पर पुरा ध्यान अपना रखोगे हम भी इसी स्कुल से पढ़कर निकले हैं । जेसे में आपको आज यहां पढ़ा रहा हु कल आप भी इसी स्कूल में आने वाले बच्चों को पढ़ाओगे ।
इस दौरान बच्चों के मध्याह्न भोजन की भी जानकारी ली ओर गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के लिए कहा गया ।