बालुसिंह बारिया
धार /गंधवानी । विगत कुछ माह से गंधवानी और आस पास के क्षेत्र में लूट, चोरी और नकबजन की बढ़ती वारदात को देखते हुए अपराधीयो की धर पकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए, थाना प्रभारी गंधवानी कैलाश बारिया के मार्गदर्शन मैं टीम गठित की गई टीम मैं थाना प्रभारी कैलाश बारिया ,चौकी प्रभारी भूपेंद्र खरतिया एवं स्टाफ द्वारा मुखबिर की सुचना पर अवलदा मान से आरोपी देवसिंह पिता जुवानसिंह भील 24 वर्ष निवासी कदवाल व गाजर पिता बूटीया भील 27 वर्ष निवासी बलनेरा को
को गिरफ्तार कर आरोपी देवसिंह के कब्जे से फरियादी के घर से चोरी गया सैमसंग मोबाइल किमती 15000/रूपए। एवम आरोपी गाजर के कब्जे से 11000/रूपए जप्त किया गया। तथा अपराध क्रमांक 167/24 धारा 379 भादवि।
में गिरफ्तार आरोपी देवसिंह से चोरी गए मोबाइल की सिम जप्त की गई । व अपराध क्रमांक 323/24 धारा 309(2)BNS ।
में आरोपी . गाजर पिता बूटीया भील 27 वर्ष निवासी बलनेरा को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का फलिया और नकदी 3000/रूपए जप्त किए गए । उक्त सराहीय कार्य मैं थाना प्रभारी गंधवानी कैलाश बारिया, चौकी प्रभारी जीराबाद भूपेंद्र खरतिया, उप निरीक्षक विनय परमार, उप निरीक्षक धनसिंह सस्तिया, प्रधान आरक्षक रूपेश जाट, आरक्षक, सत्यपाल जाट, चैनसिंह, विक्रम, शोभाराम खरते, अर्जुन मोरे, शियाराम, का सराहनीय कार्य रहा ।