लगातार हो रही वर्षा से सोयाबीन की फसल हो रही खराब
अन्नदाता हो रहे बेहाल परेशान
रिंगनोद:- (योगेश गवरी) लगातार वर्षा से नगर एवं आसपास के क्षेत्रो में सोयाबीन की फसल हुई प्रभावित।
साथ ही सब्जियों की फसलों को भी बहुत ज्यादा नुकसान
रिंगनोद,रतनपुरा,गुमानपुरा,कंजरोटा,भिलखेड़ी,नयापुरा,तलाईपुरिया,उँडेड़, आदि किसानों को लगातार वर्षा होने के कारण सोयाबीन की फसल में भारी नुकसान हुआ है कहि कहि कटी हुई फसल बह कर चली गई तो खड़ी फसल डूब गई और खड़ी फसल के दाने फलियों में ही अंकुरित होने लगे
अन्नदाता बेहाल है परेशान हैं राज्य शासन से आग्रह है कि निरीक्षण कर फसल बीमा योजना एवं शासन की योजनाओं के अंतर्गत किसानों को सहयोग किया जाए
टमाटर,हरा धनिया गेंदे के फूल सब्जियों में भी किसानों को नुकसान हुआ है।
इस वर्ष किसानों को सोयाबीन ओर सब्जियों ने कारण किसान को बेहाल कर दिया।