रिंगनोद:- (योगेश गवरी)नगर रिंगनोद के जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास मे करंट लगने से लगने से दो बालक बालक की मौत होने के बाद नित प्रतिदिन अधिकारी और राजनेता छात्रावास का निरीक्षण कर रहे इसी बीच छात्रों की मौत के बाद शनिवार के दिन केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के द्वारा सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण किया गया केंद्रीय राज्य मंत्री के द्वारा छात्रावास निरीक्षण के छात्रावास निरीक्षण के द्वारा जजऺर भवन देखकर नाराजगी जाहिर नए भवन निर्माण व्यवस्थित तरीके से होना चाहिए ।

साथ निर्देशित किया कि छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाए। सांसद ठाकुर मृतक विद्यार्थी के गांव भीलेखेड़ी और रंगपुरा पहुंची। दोनों मृतक परिवारों से मिलकर शॉक संवेदना व्यक्त की। उन्हें आर्थिक सहायता के लिए रेडक्रास से प्राप्त एक-एक लाख के चेक दिए। जबकि दो-दो लाख रुपये सीधे खाते में जमा होंगे। मृतक छात्रो के परिजनों को ढांढस बंधाती केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर।
अपना दुख जाहिर किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, तहसीलदार मुकेश बामनिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, जिला पंचायत सदस्य आदि उपस्थित है