Homeझाबुआशिकायत के बाद कलेक्टर नेहा मीना ने जांच दल गठित कर निष्पक्ष...

शिकायत के बाद कलेक्टर नेहा मीना ने जांच दल गठित कर निष्पक्ष जांच करने के दिए आदेश… भूमाफियाओं ने शासकीय जमीन पर काट दी कॉलोनी बेच दिए प्लांट करवा दी रजिस्ट्री…

वॉइस ऑफ़ झाबुआ-

—————————–

झाबुआ। पारा में भू माफियाओं का खेल आबादी की शासकीय भूमि पर भू माफियाओ ने कब्जा करके काट दी कॉलोनी करवा दी शासकीय जमीन की रजिस्ट्री मामला जब प्रकाश में आया जब शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत लगातार जनसुनवाई सीएम हेल्पलाइन पर की इसके बाद कलेक्टर नेहा मीना ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए अभीलेखीय जांच परीक्षण हेतु दल प्रभारी एवं सहयोगी सदस्यों का दल गठन कर जांच हेतु आदेश किया गया जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा इसके पूर्व भी जाच दल गठित किया गया था परंतु शिकायतकर्ता जांच दल से असंतुष्ट थे परंतु इस बार कलेक्टर नेहा मीना ने जो जांच दल बनाया है वह वास्तविक रूप से निष्पक्ष जांच करेगा क्योंकि इस टीम में वे लोग हैं जो वास्तविक रूप से जमीन पर उतरकर काम करते हैं।

ये था मामला.. पारा में शासकीय भूमि जिसका सर्वे नंबर इस प्रकार है 400, रकबा 0.390 तथा सर्वे नम्बर 401, रकबा1.640 हैं जो कि आबादी भूमि संपत्ति पंजी में दर्ज है, परंतु भू माफियाओ ने बेश कीमती शासकीय जमीन पर कॉलोनी काटकर न सिर्फ प्रशासन को ठेंगा दिखाया बल्कि जिन लोगों को प्लांट बेचकर रजिस्ट्री करवाई वे लोग भी भूमि माफियाओं की ठगी का शिकार हुए हैं ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता के साथ उन लोगों को भी आगे जाकर इन भूमाफियाओं के खिलाफ आवेदन देना चाहिए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!