अलीराजपुर । कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में टीडीएस/ टीसीएस जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस बैठक में आयकर अधिकारी श्री अरुण शर्मा ने आयकर अधिनियम के सेक्शन 192 एवं 194 के अंतर्गत टीडीएस कटौत्रा के संबंध में जानकारी दी । कलेक्टर डॉ बेडेकर ने प्राप्त जानकारियों का अक्षरशः अनुसरण करने के निर्देश समस्त डीडीओं को दिए । इस दौरान जिले के समस्त विभाग प्रमुख एवं डीडीओं उपस्थित थे।