अलीराजपुर 19 सितम्बर 2024 । कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई । इस कार्ययोजना के तहत जिले में समस्त शासकीय कार्यालयों , स्वास्थ्य केन्द्र ,छात्रावास , विद्यालय , आगनवाडी केन्द्र , उचित मूल्य दुकान आदि शासकीय भवन एवं आस पास स्थानों को चिन्हित कर स्वच्छता के लिए मुहिम चलाई जाएगी । जिले में जागरूकता लाने के लिए विभागवार आदेश जारी किए गए है जिसके तहत संबंधित विभाग एवं अधिकारी को पृथक से निर्देश दिए । इन कार्यक्रम का मूल उद्देश्य शासकीय अमले के साथ जिले के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी निश्चित कर उन्हें स्वच्छता के लिए जागरूक एवं स्वच्छता का महत्व बताना है। निश्चित ही इन छोटे छोटे प्रयासों के माध्यम से जिले को प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण शुद्ध करने में कारगर होंगे।