सरदारपुर:- गणेश विसर्जन हेतु पुलिस एवं प्रशासन, नगरपरिषद एवं पीडब्ल्यूडी द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है। सरदारपुर अनुभाग में पांच विसर्जन कुंड बनाए गए हैं। जिसमें पर्याप्त प्रकाश एवं बैरीकेडिंग की व्यवस्था की गई है।

सभी आम जनों से अपील है कि विसर्जन कुंडों में ही मूर्तियों का विसर्जन करें, साथ ही विसर्जन के समय छोटे बच्चों को विसर्जन कुंडों एवं जलाशयों से दूर रखें।विसर्जन के उपरांत मूर्ति अवशेषों के उचित रूप से गरिमापूर्ण निस्तारण की भी व्यवस्था की गई है।
विसर्जन कुंड
1.माही नदी शनि मंदिर के सामने
2.भोपावर रोड पुरानी पास राजगढ़
5.लाबरिया डैम के पास