Homeझाबुआपेटलावदपेटलावद में ट्रेक्टर यात्रा के  बाद अब किसान करेगे  जल सत्याग्रह....

पेटलावद में ट्रेक्टर यात्रा के  बाद अब किसान करेगे  जल सत्याग्रह….

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

—————————–

पेटलावद। सोयाबीन के भाव बढ़ाये जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के द्वारा जल सत्याग्रह किया जाएगा, जिसमे हजारों किसानों के जुटने का दावा किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन के द्वारा पूर्व में भी एक बड़ा आंदोलन ट्रेक्टर यात्रा के माध्यम से किया गया था। सोयाबीन के भाव बढ़ाए जाने की मांग को लेकर दिनांक 18 सितंबर को ग्राम करडावद के समीप लाडकी नदी पर विशाल जल सत्याग्रह किया जाएगा। जिसमे हजारों की संख्या में किसान जुटेंगे। ओर सोयाबीन के भाव बढ़ाये जाने की मांग करेगे, किसानों की मांगे पूरी नही होने तक यह जलसत्याग्रह जारी रहेगा सरकार के द्वारा किसानों की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा हजारों किसानों को साथ लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहे हैं।

पूर्व में विशाल ट्रैक्टर यात्रा निकालकर सरकार तक अपनी बात पहुचाने का प्रयास किया गया था, किंतु अब तक कोई सुनवाई नही हुई है। जिसके चलते अब किसानों के द्वारा जल सत्याग्रह किया जाएगा और मांगे पूरी होने तक यह जल सत्याग्रह जारी रहेगा और कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!