Homeधाररिंगनोदसात दिवसीय भागवत ज्ञान गंगा का आरंभ हुआ

सात दिवसीय भागवत ज्ञान गंगा का आरंभ हुआ

रिंगनोद:-(योगेश गवरी) नगर के तीन मंदिरों में कल 12 सितंबर गुरुवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का संगीतमय पठन-पाठन शुरू हुआ। इसके पूर्व समाजजनों ने मंदिरों एवं व्यास गादी को सुंदर ढंग से सजाया। और पूजन पाठ किया गया नगर रिंगनोद के चार समाज श्री राम बड़ा मंदिर मे हेमंत भारद्वाज माताजी मंदिर राजगढ़, राजपूत समाज सरकारी श्री राम मंदिर में विनायक शर्मा धुलेट एवं सुथार समाज चारभुजा विश्वकर्मा मंदिर में कमलेश नागर नानपुर द्वारा भगवत गीता का पाठन किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिन चार समाज श्री राम बड़ा मंदिर में कथा वाचक हेमंत भारद्वाज ने कथा के दौरान उपस्थित जन समुदाय को बताया कि श्रीमद् भागवत महापुराण ही कलयुग में व्यक्ति के विकास का एकमात्र मार्ग है, जो जीवन में जीने की कला सिखाता है, भागवत पुराण एक ऐसी कथा है

जिसे सुनने मात्र से कल्याण ही नहीं आत्मा को शांति मिलती है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 7 दिनों तक निस्वार्थ भाव से इसका श्रवण करना चाहिए। कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। वही समापन के दिन भागवत पुराण की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जायेगी, जिसमे अंजली इवेंट्स के माध्यम से राजस्थान के कलाकार चलित घुमर, राजस्थानी नृत्य और अनेक प्रस्तुतियां देगे। वही मंचीय प्रस्तुति शिव शक्ति अंबिका परिसर में होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!