बालुसिंह बारिया
धार जिले की सरदारपुर तहसील के छोटे से गांव घटोदा के राष्ट्रीय युवा लोक गायक नंदराम बारिया एवं साथी कलाकारों के द्वारा दिनांक 14 सितम्बर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दूरदर्शन केंद्र पर कबीर भजन की प्रस्तुती दी जाएगी जो कि रिकॉर्डिंग करके दूरदर्शन केंद्र भोपाल द्वारा आगामी दिनों में डीडी नेशनल पर प्रसारित किया जाएगा व दूरदर्शन केंद्र भोपाल के साथ ही गायक नंदराम बारिया के द्वारा कई मंचों पर प्रस्तुति दी है । एवं अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा आयोजित कला संगम में कबीर गायन, मांडव लोक कला सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश स्थापना दिवस भगोरिया महोत्सव, के अवसर पर कबीर गायन एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व मालवी लोक गायन, कबीर सत्संग समारोह एवं मालवा लोक कला सांस्कृतिक व सामाजिक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम किये गये ।