सुरेश परिहार।
सारंगी में वर्षा से गणपति उत्सव मनाते आ रहे हैं और हर वर्ष सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के द्वारा राम मंदिर पर स्थापना की जाती है। और इस वर्ष भी सारंगी के महाराजा गौरीनंदन गणपति जी को खेड़ापति हनुमान मंदिर से बड़े ही धूमधाम से गांजे बाजे के साथ रथ में विराजमान कर पुरे नगर भ्रमण करवाने के बाद शुभ मुहूर्त में विधी विधान से राम मंदिर,भेरवनाथ बस स्टैंड, नयापुरा, पाटीदार मोहल्ले, इमली चौंक, ओर केवी परिवारों में गणेश जी स्थापना की गई।
गणेशोत्सव समिति द्वारा हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगारंग कार्यक्रम ओर फेंसी ड्रेस कार्यक्रम की प्रस्तुति छोटे छोटे बच्चों द्वारा दी जावेगी और अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन कार्यक्रम में झांकी या निकाली जाएगी और महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।