Homeअलीराजपुरआंबुआआम्बूआ मैं पांच जगह एवं बोरझाड़ मैं दो जगह हुई गणेश स्थापना

आम्बूआ मैं पांच जगह एवं बोरझाड़ मैं दो जगह हुई गणेश स्थापना

वॉइस ऑफ झाबुआ

बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट

आम्बूआ:- गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चौदस तक 10 दिनों तक जगह-जगह पंडाल बनाकर गणेश स्थापना कर पूजा अर्चना करने का कार्य प्रारंभ हो गया है! शुक्रवार शाम से ही गणेश जी के पंडाल सजना शुरू हो गए थे शनिवार की सुबह से गणेश स्थापना को लेकर पंडाल में युवाओं की टोली देखी गई! आम्बूआ मैं पांच जगह शंकरगढ़ मंदिर प्रांगण पंचायत प्रांगण में राम मित्र मंडल कुमार मोहल्ले में प्रजापत समाज इंदिरा आवास में संत रविदास समिति एवं बिजासन मंदिर समिति द्वारा गणेश स्थापना की गई! साथ ही ग्रामीण अंचलों में भी जगह-जगह पर गणेश स्थापना की गई!

वाटरप्रूफ पंडाल बनाएं

लगातार हो रही बारिश के चलते सभी पंडाल में वॉटरप्रूफ टेंट लगाए गए जिससे बारिश का पानी स्थापना स्थल को प्रभावित न कर सके!

पुलिस ने ली समिति की विशेष बैठक

आगामी गणेश चतुर्थी डोल ग्यारस मिलादुन्नबी त्योहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देश पर एवं एसडीओपी नामदेव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी योगेंद्र मंडलोई ने स्थानीय पंचायत प्रांगण में शांति समिति एवं सभी समाज के लोगों की एक बैठक आयोजित की जिसमें सभी उपस्थित लोगों को थाना प्रभारी मंडलोई ने कहा सभी समाज के लिए अपने-अपने त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं सभी भाईचारे के साथ त्योहार मनाए! लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले तूफान पर चल रहे हैं प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों का भी कर्तव्य है ऐसी जगह पर कोई व्यक्ति जाता है उसे रोकने का प्रयास करें! बैठक में सभी समाज के लोगों ने अपनी अपनी बातें रखी!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!