Homeधाररिंगनोदमहावीर स्वामी का जन्म वाचन समारोह मनाया

महावीर स्वामी का जन्म वाचन समारोह मनाया

रिंगनोद :-(योगेश गवरी) पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन बुधवार को जैन समाज ने 24वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन समारोह उत्सव के साथ मनाया। इस दिन भगवान चंद्रा प्रभु की आकर्षक अंगराचना की। भगवान के पालने को झूलाया। इसके बाद जन्म वाचन के साथ भगवान महावीर की माता त्रिशाला को आए चौदह सपनों के सपनाजी जन्म आरती के साथ अन्य कई चढ़ावे की बोलियां लगाई। नगर में चल समारोह निकाला। जिसमें महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, तो पुरुष वर्ग जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। समापन चंद्रा प्रभु जैन मंदिर में हुआ। इस अवसर महावीर ग्रुप द्वारा स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!