6 सितंबर को करेंगे उग्र आंदोलन होगा चक्का जाम। जानकारी अनुसार झाबुआ जिले के पारा बखतपुरा में स्थित अंबे माता मंदिर एवं शासकीय बालिका छात्रावास की जमीन पर नगर व आसपास के हौसला बुलंद भूमाफियाओं द्वारा अवैध अतिक्रमण और अवैध कब्जा कर रखा है

जिसे हटाने और माफियाओं से जमीन मुक्त करवाने को लेकर आज बुधवार सभी सामाजिक संगठनों के प्रमुखों द्वारा पारा के शनि मंदिर प्रांगण पर एक बैठक का आयोजन किया गया

बैठक में पहुंचे संगठन के प्रमुखों और उपस्थित जनों द्वारा उक्त जमीन को माफियाओं से मुक्त करवाने का प्रण लिया और साथ में यह निर्णय हुआ की दिनांक 6 सितंबर के दिन पारा झाबुआ रोड पर चक्का जाम किया जाएगा

जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की रहेगी बैठक में मुख्य रूप से जनजाति विकास मंच के जिला टोली सदस्य कापसिंह भूरिया एवं हिंदू युवा जनजाति संगठन के महामंत्री कमलेश मावी एवं धर्म जागरण तहसील संयोजक , कैलाश वसुनिया ,सुनील निनामा, सुनील बारिया, दीवान डामोर ,दिनेश भूरिया ,प्रभु बावरिया ,राहुल डामोर ,प्रकाश गहलोत ,भारत डुडवा एवं स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे l