परवलिया – आए दिन चर्चा में रहने वाले थांदला के बीएमओ एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं दरअसल साहब ने आज परोलिया क्षेत्र में कमाल की कार्रवाई की जिससे परोलिया गांव के लोग आश्चर्यचकित हैं।
बीएमओ साहब ने परवलिया में बेखौफ होकर अपने घर पर मेडिकल की आड़ में नर्सिंग होम चला रहे डॉक्टर को छोड़ अन्य दो डॉक्टरों पर कार्रवाई कर दी जबकि परवलिया में सबसे बड़े अवैध नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करी है।
ग्रामीणों ने वॉइस ऑफ झाबुआ को बताया कि आज भी बीएमओ साहब ने परवलिया में कुछ क्लिनिको पर कार्रवाई की यह कार्रवाई सुनियोजित लग रही थी सिर्फ छोटे-मोटे डॉक्टर को जो साहब को पैसे देने में सक्षम नहीं थे उन्हे परेशान किया गया ।
ग्रामीणों ने बताया कि परवलिया में लाल बाई माता चौराहे को पास बेखौफ होकर नर्सिंग होम चलाया जा रहा है बीएमओ साहब ने वहां पर कोई कार्रवाई नहीं करी या कहें कि बीएमओ साहब के आने की जानकारी अवैध रूप से नर्सिंग होम चलने वाले को मिल गई थी। साहब की कार्रवाई से हर कोई हैरान है, ।
अवैध रूप से नर्सिंग होम चलने वाले डॉक्टर के करीब ही लैबोरेट्री भी खुली हुई है बीएमओ साहब को जरा लेब पर जाकर भी रिकॉर्ड खंगाल ने चाहिए आखिर कोन कोन से झोला छाप डॉक्टर है जो लेब पर जांच करवानो के लिए मरीजों को भेज रहे हैं। झोला छाप डॉक्टर के द्वारा भेजे गए मरीजों की जांच करना भी गैरकानूनी ही है।