Homeझाबुआपरवलियाअवैध शराब के विरुद्ध काकनवानी पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही

अवैध शराब के विरुद्ध काकनवानी पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल के द्वारा ड्रग तस्कर, मादक पदार्थ एंव अवैध शराब के विरुध्द कार्यवाही करने के लिए लगातार निर्देशित किया जा रहा है। उक्त निर्देशों के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी थांदला श्री रविन्द्र राठी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए मुखबीर की सुचना पर थाना काकनवानी चौकी परवलिया पुलिस द्वारा एक पिकअप वाहन मे भरी अवैध शराब 50 पेटी जप्त की ।

दिनांक 15.10.2024 को पुलिस चौकी प्रभारी परवलिया को रोड़ गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सुचना मिली की एक बोलेरो पिकअप वाहन मे अवैध शराब लेकर रतलाम से गुजरात तरफ 08 लाईन से जायेगी। सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही कर पिकअप वाहन का पिछाकर घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया ।

जप्त मश्रुका : 50 पेटी शराब कीमती 1,60,000 रूपये एक बोलेरो पिकअप वाहन कीमती 6,00,000 रूपये ।

सराहनीय कार्य: थाना प्रभारी निरीक्षक तारा मण्डलोई,सउनि. संजय राव, प्र.आर.59 जितेंद्र,आर 250 रविन्द्र,आर.चा.452 शोभूसिंह।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!