Homeउदयगढ़नगर में तेज रफ्तार में बाइक चलाने वालो का आतंक ,पुलिस निष्क्रिय

नगर में तेज रफ्तार में बाइक चलाने वालो का आतंक ,पुलिस निष्क्रिय

विरेन्द्र वसुनिया उदयगढ़

===========

उदयगढ़ में बाइकर्स का आतंक बढ़ता जा रहा है आए दिन नगर में नाबालिक युवकों द्वारा तेज गति से बाईक चलाते तथा बिना सेफ्टी उपकरणों के बेखौफ होकर खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं जिससे हमेशा बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है कई बार लोगो ने शांति समिति की बैठकों में तेज रफ्तार से बाईक चलाने वालो पर लगाम लगाने की मांग की लेकिन पुलिस इन बाइकर्स के सामने बेबस नजर आ रही है पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाती तो है मगर इसका बाइकर्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि पुलिस इन्हें समझाइस देकर छोड़ देती है लेकिन बाइकर्स अपनी हरकतों से बाज नही आते और तेज रफ्तार में बाईक चलाना जारी रखते है इन बाइकर्स के कारण लोगो में दहशत है। अपने शौक के लिए बाइक को अधिक से अधिक गति पर चलाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर पुलिस इन पर कार्यवाही नही करती है तो ऐसे लोगो के हौसले बड़ेंगे तथा इनकी संख्या भी बड़ेगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!