अलीराजपुर । जिला जेल अलीराजपुर मे रक्षा बंधन के पावन पर्व पर 19 अगस्त को जेल में परिरूद्ध बंदी भाईयों को उनकी बहनों से राखी बंधवाने हेतु जेल मुख्यालय द्वारा विशेष अनुमति प्रदान की गई है। जो भी बहनें बंदी भाईयों को राखी बांधना चाहती है, वे 19 अगस्त को प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 03:00 बजे के बीच आ सकेंगी। बहनें अपने साथ केवल राखी एवं नारियल ला सकेंगी। दीपक, कुमकम, हल्दी, अक्षत की व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से की जायेगी। मिठाई व्यवस्था में सोन पपडी जेल केंटीन से क्रय की जा सकेंगी। बाहर से मिठाई एवं अन्य कोई खाद्य सामग्री लाने की अनुमति नहीं रहेगी। जेल के अन्दर मोबाईल, बैग, पर्स, झोला इत्यादि लेकर आने की अनुमति नहीं होगी। जेल के अन्दर प्रवेश केवल बहनों को दिया जाएगा। उक्त जानकारी जिला जेल अधीक्षक श्री एस.बी. शरण द्वारा दी गई ।