मनीष अरोडा
अलीराजपुर सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान एवं कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ । यह यात्रा अलीराजपुर के टंकी ग्राउण्ड से प्रारंभ होते हुए शहर के मुख्य मार्ग बस स्टैण्ड , नीम चौक , हाट गली होते हुए फतेह क्लब पहुॅची । इस यात्रा में बडी संख्या में हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर स्कूली बच्चों ने भाग लिया और पूरे रास्ते अमर शहीदों के उद्घोष भी लगाए ।

अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका द्वारा संचालित वाहनों में चल रहे देशभक्ति गीत के साथ कदम ताल करते हुए अपनी यात्रा पूर्ण की । इस दौरान उपस्थित नागरिकों द्वारा फतेह क्लब मे स्थापित तिरंगा सेल्फी पाइंट पर सेल्फी ली , कलेक्टर डॉ बेडेकर ने लोगो को इस उत्सव में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए आव्हान भी किया । कलेक्टर डॉ बेडेकर के निर्देशानुसार लोगों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने के लिए नशा मुक्ति का संदेश दिया गया ।

इस दौरान कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने उपस्थित समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा जारी http://harghartiranga.com वेब पोर्टल पर जाकर अपना अपना रजिस्ट्रेशन करें ताकि इस राष्ट्रीय पर्व में अधिक से अधिक लोग प्रेरित होकर इस पर्व में शामिल हो सके । तिरंगा यात्रा का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ ।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियांशी भंवर , अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे , डिप्टी कलेक्टर श्री जीपी अग्रवाल , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अश्विनी कुमार सहित बडी संख्या में जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी , जनप्रतिनिधि श्री मकु परवाल , श्री गोविन्दा गुप्ता , श्री रिंकेश तंवर सहित जिले के नागरिक भी उपस्थित थे।