Homeझाबुआखवासानगर मे निकली भव्य कावड़ यात्रा माही नदी से जल भर...

नगर मे निकली भव्य कावड़ यात्रा माही नदी से जल भर शिव मंदिर पर महादेव को किया जल अर्पित कावड़ यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत।

अक्षय चौहान,खवासा

खवासा नगर वासियों द्वारा सावन मास के द्वितीय सोमवार को भेरूगढ़ माही नदी से जल भर कर कावड़ यात्रा निकाली जो कि डीजे की धुन पर झूमते हुए ग्रामीण क्षेत्र होते हुए लगभग खवासा 12 किलोमीटर की दूरी तय करके 2:30 बजे खवासा पहुंची।

कावड़ यात्रा बाजना रोड हनुमान चौक,नीम चौक होते हुए शंकर मंदिर पहुंची वहां पर देवों के देव महादेव को जल अर्पित किया गया एवम गांव परिवार की खुशाली की कामना की।

इसके पश्चात पाटीदार धर्मशाला पर कावड़ यात्रियों के भोजन की व्यवस्था भी की गई जिसमें सभी कावड़ियों ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। कावड़ यात्रा को लेकर महिलाओं एवं छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

कावड़ यात्रा से नगर भक्तिमय हो गया।समिति द्वारा कावड़ियो के लिए जगह जगह अल्पाहार एवम जल की व्यस्था की गई थी एवम खवासा से जाने के लिए बस एवम अन्य चार पहिया साधन की व्यस्था की गई थी।कावड़ यात्रा में सेकडो की संख्या में कावड़ियों शामिल हुए एवं उनका जगह जगह स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!