रिंगनोद:- (योगेश गवरी) शासन के आदेश अनुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। सर्व प्रथम स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती का पूजन किया। पश्चात अतिथि के रूप में आए सेवानिवृत शिक्षक जगदीश शर्मा ने गुरु पूर्णिमा क्यों मनाते हैं, इसके बारे में विद्यार्थियों को बताया। संस्था प्राचार्य सोना मौर्य ने गुरू पूर्णिमा का महत्त्व व प्राचीन काल से गुरुओं का सम्मान व उनके बताए मार्गदर्शन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर शिक्षक अशोक राठौर, सीमा मंडलोई, नगमा खांन, राजेश भूरिया, भवर मेहरा, संजय त्मोतिया, शारदा मिश्रा सहित विधार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने किया। जानकारी संस्था के व्यायाम शिक्षक हनीफ खांन ने दी।