Homeधारसरदारपुरपुलिस चौकी दसई थाना अमझेरा पुलिस ने चौरो को किया गिरफ्तार ...

पुलिस चौकी दसई थाना अमझेरा पुलिस ने चौरो को किया गिरफ्तार पीकअप वाहन से एक लोहे का पंजा व फलाव जप्त किया

बालुसिंह बारिया

सरदारपुर । फरियादी मुन्नालाल पिता अम्बाराम कटारा जाति भील निवासी कोटडाखुर्द द्वारा पुलिस चौकी दसई पर सूचना दी गयी थी कि मेरा खेत वाकड वाला हनुमंतिया रोड पर खेत पर बनी कच्ची टापरी में से अज्ञात व्यक्ति खेत पर बनी टापरी में से एक लोहे का पंजा एवं लोहे का फलाव चोरी कर ले गये है । जिनकी रिपोर्ट चौकी दसई थाना अमझेरा

पर दर्ज किया गया एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुवे पुलिस अधीक्षक धार के आदेश से एक टीम गठित कि गई थी जिसने लगन व मेहनत से गोपनीय सूचना तंत्र सक्रिय करते हुवे घटना के कुछ ही घंटो में चोरी की घटना करने वाले आऱोपी बलराम पिता तेजराम परमार जाति हरिजन उम्र 23 वर्ष निवासी भगोदा थाना सागौर को चिराखान बिडवाल रोड के पास दानी रुण्डा के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया सख्त से पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया अपने साथी विरेन्द्र भील व उसका एक अन्य साथी जिसका नाम में नही जानत के साथ मिलकर ग्राम कोटडाखुर्द से एक खेत पर बनी कच्ची टापरी से एक लोहे का पंजा व फलाव मेरी पिकअप में भरकर चुरा कर ले गये थे जिसे जप्त किये गये है ।

       पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत बाकलवार एंव एस.डी.ओ.पी. आशुतोष पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व तथा उनकी टीम चौकी प्रभारी उनि रमेशचन्द्र डामोर ,प्र.आर.508 ईश्वरसिंह,प्र.आर.186 गुलाबसिंह,आर.428 देवेन्द्र आर.184 राजू व सैनिक 50 ऋतुराज व सैनिक 253 बाबुलाल व महेश की आरोपीयो को गिरफ्तार करने एवं माल मश्रुका जप्त वर् करने मे सराहनीय भुमिका रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!