Homeधाररिंगनोदपिता, पुत्र, बहु, पुत्री, जमाई, एवं परिवारजनों सहित कुल 71 लोगों ने...

पिता, पुत्र, बहु, पुत्री, जमाई, एवं परिवारजनों सहित कुल 71 लोगों ने किया रक्तदान

रिंगनोद:-(योगेशगवरी) रक्त मित्र इंडिया फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे कार्य ‘एक कदम नवाचार की ओर’ जिसके अंतर्गत *पहले रक्तदान – उसके पश्चात अन्नदान एवं जलपान* के तहत आज गुरूवार को रिंगनोद में पाटीदार समाज के वरिष्ठ नानालाल पाटीदार की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती राधाबाई पाटीदार के पगड़ी कार्यक्रम में पाटीदार धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में 11 मातृ शक्तियों सहित कुल 71 यूनीट रक्तदान किया गया, रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का प्रमाण पत्र एवं एक पौधा उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। रक्त मित्र इंडिया फाउंडेशन के ज़िला अध्यक्ष सोहन पटेल ने बताया की पगड़ी पर रक्तदान शिविर का आयोजन अन्य समाजों के लिए प्रेरक होगा। यदि कोई संस्था-समाज के सदस्य रक्तदान करना चाहते हैं तो समिति द्वारा रक्तदान शिविर के लिए सारे संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। रक्त दान के बाद स्वजनों ने रक्त दान समिति और रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!