Homeअलीराजपुर18 जून से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय,चंद्रशेखर आजाद नगर में प्रवेश प्रारंभ ।...

18 जून से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय,चंद्रशेखर आजाद नगर में प्रवेश प्रारंभ । स्कूल में मनेगा प्रवेश उत्सव। “स्कूल चले हम अभियान” के तहत प्रथम चरण 18 से 30 जून तक चलाया जायेगा।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा विकासखंड के समस्त शासकीय विद्यालयों में “स्कूल चले हम अभियान” के तहत 18 जून से नवीन प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे । शासन से प्राप्त निर्देश अनुसार “स्कूल चले हम अभियान” के प्रथम चरण में 18 से 30 जून तक विशेष प्रवेश अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं का विद्यालयों में स्वागत कर उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाएगा| इसी के साथ विद्यालय में वर्ष-2023-24 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी अगली कक्षा की निःशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण किया जाएगा ।उक्त जानकारी देते हुए नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य निलेश शाह ने बताया कि 18 जून को विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया जायेगा इस अवसर पर संस्था में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया जाएगा ।इस दौरान प्राचार्य तथा विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहेंगे| प्रवेश अभियान के तहत् नवीन प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्राओं को प्रवेश की आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर नियमित कक्षाओं में अध्यापन करवाया जाएगा|उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह ने 18 जून से समस्त नवीन प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय में पूर्व से अध्यनरत छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया हैं।

20 जून को “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत् कक्षा में लगेगा विशेष कालखंड

जिला कलेक्टर डॉक्टर अरविंद वेडेकर के आदेशानुसार अनुसार प्रवेश उत्सव के तहत विद्यालयों में 20 जून को “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत् जिले के समस्त अधिकारीगण भी उनके निर्धारित विद्यालयों में एक-एक कालखंड में अध्यापन कराएंगे। इसी के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में आरईएस के ईई एचएस भावेल बच्चों को अध्यापन कराएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!