Homeअलीराजपुरखबर लगने के बाद जागा नगर परिषद नगर के बड़े तालाब की...

खबर लगने के बाद जागा नगर परिषद नगर के बड़े तालाब की सफाई शुरू वॉइस ऑफ झाबुआ की खबर का हुवा असर अधिकारी कर्मचारी के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जागना होगा नदी की भी हो सफाई ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर जिला ब्यूरो चीफ

चंदशेखर आजाद नगर भाभरा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश भर के नदी तालाब और बावड़ियों की साफ सफाई की जाना है जिसके तहद सभी जिला कलेक्टर को निर्देश किए है ।और सभी जिला कलेक्टर को एसडीएम और तहसीलदार और नगर परिषद अधिकारी को लेकिन भाभरा में विगत कुछ सप्ताह से नमामि गंगे अभियान में कुछ भी रुचि नहीं थी जिसकी खबर वॉइस ऑफ झाबुआ ने प्रमुखता से उठाया थी जिसके तहद कल से नगर परिषद नींद से जागा और सीएमओ के आदेश पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने ताबड़ तोड़ नगर के एक मात्र बड़े तालाब की साफ सफाई जेसीबी मशीन से शुरू कर दी जिससे नगर के नागरिकों में खुशी है की इस बार तालाब में उगी हुई जलकुंभी साफ हो जाएगी और तालाब का पानी भी साफ रहेगा जिससे गणेश उत्सव के समय तालाब में भगवान गणेश उत्सव में भगवान गणेश की प्रतिमाओं के वितसर्जन में जलकुंभी काफी दिक्कत देती है ।

तालाब की सफाई तो चालू है लेकिन नगर की एक मात्र नदी नगर की गंदगी से पटी पड़ी है जिसके लिए नगर प्रशासन को विशेष योजना बनानी होगी जिसके लिए नगर के नागरिकों को भी जागरूक होना पड़ेगा लगातार नदी में गंदगी डालने से इसका जल खराब हो रहा है साथ ही इसके जल का उपयोग सिंचाई के लिए निचले स्थान पर आदिवासी ग्रामीण किसान कर रहे है जिससे ग्रामीणों की खेती खराब हो रही है क्योंकि गंदे जल में कई प्रकार के अपशिष्ट मिले होते है ।चंद्रशेखर आजाद नगर परिषद को नगर का गंदा जल नई पाइप लाइन के जरिए अलग स्टोर कर नई तकनीकी से इसके पानी को शुद्ध कर इसका उपयोग फिर से किया जाए ऐसी किसी योजना को लागू कर उसपर अमल करना पड़ेगा ।नगर के भूराघाटा क्षेत्र में खुल्ले में कचरा ग्राउंड में कचरा खुल्ले में पड़ा है उसके आसपास कोई बाउंड्री वॉल नही है

जिससे नगर भर के आवारा पालतू जानवर गाय भैंस बैल और आवारा कुत्तों के वहा से गंदे अपशिष्ट खाने से उनमें कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती है साथ ही नगर भर में यह आवारा जानवर घूमते है जिससे नगर में भी कई प्रकार की इंसानों को बीमारियां फ्री में भेट कर जायेगे जिसके लिए स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद को कोई योजना बनानी होगी ।कचरा ग्राउंड ने निकलने वाला सारा गंदा पानी भी नगर के बीचों बीच बहने वाले नाले से होकर बड़ी नदी में ही आकर मिलता है जिससे नगर भर में सभी नल कूपो और बोरिंग में यह पानी जमीन के रिजर्व पानी में मिलकर सभी के घरों तक भी पहुंच रहा है जिससे सभी नागरिकों का जीवन भी संकट में है आगे इसके लिए भी नगर भर के नागरिकों के जीवन को सुरक्षा देने के लिए कचरा ग्राउंड को किसी अन्य जगह जहा कोई नागरिकों का निवास स्थान ना हो ऐसी जगह हस्तांतरित करना ही पड़ेगा क्योंकि जब भी इसमें आग लगती है तो सारा गंदा धुंआ भी नगर में पूरे दिन रात और तो कई बार तो दो दो या तीन दोनो तक गंदा धुंआ नगर भर में छाया रहता है और जिससे लोगो को काफी दिक्कत होती है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!