अक्षय चौहान,खवासा
श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा खवासा द्वारा विशाल एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन किया रहा है। जिसमें बिमारियों का बिना दवाई के इलाज किया जाएगा। शिविर में एक्यूप्रेशर थैरेपी एवं ट्रीटमेंट संस्था जोधपुर के थैरेपिस्ट डॉ नरेन्द्र खोत एवं थैरेपिस्ट लक्ष्मण सिंह व उनके सहयोगी सेवाएं देंगे। शिविर 25 मई से 30 मई तक चलेगा।जिसका समय प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक और शाम 4 से 8 बजे तक रहेगा। शिविर का स्थान जैन मंदिर खवासा है। श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद खवासा द्वारा इस महत्वपूर्ण शिविर का लाभ लेने की लोगो से अपील की है।इस शिविर में कई छोटी-छोटी स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी जायेगी। जिससे आगे स्वास्थ्य संबधित बिमारियों से बच पाएंगे।