Homeझाबुआकरडावदमतदान केंद्र पर पहुंचने पर मतदान दलों का किया भव्य स्वागत 

मतदान केंद्र पर पहुंचने पर मतदान दलों का किया भव्य स्वागत 

हेमन्त राठौड़ 

लोकसभा चुनाव 13 मई सोमवार को होना है इसलिए पीठासीन अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी करड़ावद शासकीय हाई स्कूल पर पहुंचे जहां मतदान केंद्र 54,55, के बीएलओ ग्राम पंचायत सचिव राम किशन वर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम उपस्थित कर्मचारियों ने मतदान दल के सभी कर्मचारियों का पुष्प माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर कुमकुम तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया गया।

ग्राम पंचायत सचिव राम किशन वर्मा ने बताया मतदान केंद्र पर पानी पीने के लिए ठंडा पानी की व्यवस्था की गई साथ ही मतदाता छांव में रहकर अपने मतदान का उपयोग कर सकेंगे इसलिए टेंट लगाए गए हैं दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई है मतदान केन्द्र के दलों ने इस व्यवस्था पर खुशी जाहिर की ग्राम पंचायत के सचिव राम किशन वर्मा ने मतदाताओं से अपील की है अपने मत का उपयोग निडर एवं बेखोप होकर करे साथ ही बढ़-चढ़कर इस महायज्ञ में भाग ले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!