निलेश डावर/वॉइस ऑफ झाबुआ
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जोबट विधानसभा पर सबसे बड़ी लीड लेने का दावा अलग अलग मंचों से कर रही है, वहीं अलीराजपुर में भी बड़ोतरी की बात करती थी लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है, कांग्रेस मंचो और प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही पॉवर फूल दिख रही है तो दूसरी तरफ भाजपा घर घर पहुंचकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील कर रही है राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान कर रही है।

जोबट क्षेत्र में कांग्रेस के नेता सीरियस नहीं अलीराजपुर भी डामाडोल स्थिति में।
जोबट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ता साइलेंट है, चुनाव को लेकर सीरियस नहीं, मुख्य कार्यकर्ताओ को भी फील्ड में नहीं पहुंचते देखा… यह कांग्रेस के लिए निराशा जनक साबित होगा। और कांग्रेस और विक्रांत भूरिया की उम्मीद है जोबट विधानसभा में सबसे ज्यादा लीड लेने की तो वह आकलन भी कहीं उल्टा न पड़ जाए, और भाजपा इस विधानसभा में सबसे ज्यादा बड़त बना ले। भाजपा का हर कार्यकर्ता फील्ड में है तो कांग्रेस के पेंपलेट और झंडे भी नही पहुंचे है कई गांवों में।
चुनौती विधायक सेना पटेल के लिए भी…
सेना पटेल मध्यप्रदेश में अच्छे वोटों से जीत दर्ज करने वाली विधायिका है, उनके लिए भी इस बार चुनौती बड़ी है।