Homeझाबुआभाजपा सरकार का हर निर्णय देश हित में होता है’- प्रदेश संगठन...

भाजपा सरकार का हर निर्णय देश हित में होता है’- प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने ली झाबुआ विधानसभा क्षेत्र की बैठक।

वॉइस ऑफ झाबुआ संवाददाता।

झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंदजी ने सोमवार को झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के जिला मुख्यालय स्थित एक निजी गार्डन में हुई बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश के हित में कई उल्लेखनिय निर्णय लिए हैं। हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। हमें अपनी विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर 370 नये वोट अधिक बढ़ाना है।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंदजी ने कहा कि आज विश्व में आज देश का मान-सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी के दस वर्षों के कार्यकाल में अनेक ऐसी उपलब्धियां हैं, जिन्हें हमें जनता तक पहुंचाना है। 500 वर्षाे के सघर्ष और लाखों लोगों के बलिदान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्ष के सुशासन, विकास और गरीब कल्याण के कार्यां को जन-जन तक पहुंचाना है। अब भव्य भारत बनाने का संकल्प लेकर हम इस चुनाव में उतरेंगे और देश को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने का कार्य हमें करना है।

देश और प्रदेश से खोखली हो चुंकि कांग्रेस को जिले से भी पूरी तरह समाप्त करना है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमें हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का जो लक्ष्य दिया है, उसे पूरा कर श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देना है। उन्होंने कहा कि हमे पन्ना प्रभारियों को सक्रिय कर अधिक से अधिक मतदान कराना है। हितानंद जी ने कहा कि पार्टी ने हमें हर बूथ पर 13 करणीय कार्य दिए है। कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर संपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करें। मोदी जी के नेतृत्व मे महिलाओं को सशक्त, सक्षम और सामर्थ्यवान बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं।

बैठक में इंदौर के कांग्रेसी प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन वापस लेने एवं भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाईयां दी स्वागत उद्बोधन भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया ने एवं संचालन जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ने किया इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्री एवं पेटलावद विधायीका सुश्री निर्मला भूरिया , क्षेत्र के सांसद गुमानसिंह डामोर, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, किशोर शाह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा,पुर्व जिलाध्यक्ष सर्व मनोहर सेठिया,शेलेश दुबे लक्ष्मण सिंह नायक, प्रवीण सुराना आदि मंचासिन थे तथा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता‌ उपस्थित थे अंत में आभार जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव ने व्यक्त किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!