Homeअलीराजपुरउत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर का बोर्ड परीक्षा परिणाम संतोषप्रद रहा। ...

उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर का बोर्ड परीक्षा परिणाम संतोषप्रद रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का विद्यालय में मिठाई खिलाकर किया स्वागत।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

चंद्रशेखर आजाद नगरभाभरा शैक्षणिक सत्र-2023-24 में विधानसभा चुनाव,लोकसभा चुनाव के चलते समय से पहले हुवे बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा परिणाम को लेकर संशय की स्थिति के बाद भी नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा|

उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य निलेश शाह के अनुसार विद्यालय के कक्षा-10 वी का परीक्षा परिणाम-52 प्रतिशत तो वही कक्षा-12 वी के विज्ञान समूह में 66.66,कला संकाय 48.03 तथा वाणिज्य संकाय में 41.66 प्रतिशत रहा| विद्यालय में अध्ययनरत छात्र मयूर लक्ष्मण आचार्य ने विज्ञान समूह में जहां जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने विद्यालय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय को गरिमा प्रदान की|


कक्षा-10 वी के छात्र युवराज पंकज सोनी 84.2,मीठा पूनिया 80.2,अभिषेक रघुनाथ 79.8,पृथ्वीराज धीरज 79.6,गौतम दलसिंह 73 ने अंक प्राप्त किये| वही विद्यालय के कक्षा-12वी के विज्ञान समूह के अन्य छात्र राजवीर धीरज देवड़ा ने 85.2,दीपक रायसिंह परमार ने 83.8, बंटी जुवानसिंह ने 83.6,गौरव शैलेंद्र सिसोदिया ने 82.2% अंक प्राप्त किये| जबकि कला संकाय की छात्रा आयुषी रामसिंह ने 78.6,छात्र सूरज महेश ने 73.6,सुनील सुकलिया ने 73.2,अभिजीत रामसिंह ने 68.8,महेश सोहबत ने 65.6 अंक प्राप्त किये|वाणिज्य संकाय के शिवम जितेंद्र अरोडा़ ने 86.8, सिद्धांत संजय सिंह सिंगनाथ 66.6,रिदम सचिन ने 65.6,अल्फेज जहीरूद्दीन 54 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
सभी विद्यार्थियों को चाकलेट व मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्था प्राचार्य निलेश शाह,लेखापाल रेशम कनेश,वरिष्ठ शिक्षक शाहिद मोहम्मद शेख,आनंद ताहेड़, त्रिलोक शर्मा, पूजा श्रीवास्तव,रमेश डावर, रतन सिंह रावत, हेमेंद्र गुप्ता, आशीष सोनी, मनोज सोनी, राजकुमार मारू,शेखर सिंह कुशवाह,रितुराज सोनी,गिरधारीलाल धाकड़, राधेश्याम बिरला,चेतन चौहान,शिक्षिका रंजना भाबर, शिवांगिनी गौड़,सेवंता कनेश,शीतल मोहनिया अन्य संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!