सुनिल डामर:- खवासा चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमलिया में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के ही युवक का शव शासकीय हाईस्कूल के समीप रोड की पटरी पर खडी बाईक पर मिला।जिसकी पहचान शांतू पिता ताहजिंग के रूप में हुई।

खवासा चौकी पर सूचना के पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बॉडी मिली है मर्ग कायम कर पीएम के लिए भेजा है,पीएम के बाद जो भी होगा अवगत करवाएंगे। हिरालाल मालीवाड चौकी प्रभारी खवासा