Homeधारसरदारपुरलोकतंत्र के पर्व पर भगोरिया हाट के माध्यम से मतदान के लिए...

लोकतंत्र के पर्व पर भगोरिया हाट के माध्यम से मतदान के लिए किया जागरूक

बालुसिंह बारिया

सरदारपुर। लोकतंत्र निर्वाचन को मद्देनजर रखते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व पर मतदान के प्रति लोगों को जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।उक्त जानकारी देते हुए अश्विनी दीक्षित मीडिया प्रभारी ने बताया कि धार-महू लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 25 में 13 मई 2024 को होने वाले निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र 196 सरदारपुर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम सरदारपुर श्रीमती मेघा पवार के मार्गदर्शन में स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें भगोरिया पर्व के माध्यम से आज तिरला में सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वीप नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों द्वारा भगोरिया पर्व में जाकर सभी मतदाताओं को जागरूक किया और इस अवसर पर सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

स्वीप नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों द्वारा दल बनाकर सरदारपुर में आने वाली प्रत्येक पंचायत में हॉट बाजार , ग्राम पंचायतो में जा जाकर भगोरिया पर्व एवं स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूके अभियान चला कर मतदाताओं को 13 मई 2024 को होने वाले निर्वाचन के लिए मतदाता जागरूक करने के लिए हॉट बाजार, पंचायत ,ग्राम पंचायत में प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम तैयार किया। आज तिरला भगोरिया पर्व , हॉट बाजार एवं ग्राम पंचायत में जाकर मतदाताओं को शपथ , हस्ताक्षर अभियान , मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सरदारपुर श्रीमती मेघा पवार, तहसीलदार सरदारपुर मुकेश बामनिया , स्वीप नोडल अधिकारी सरदारपुर प्रभात द्विवेदी , सहायक नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित मतदाताओं को शपथ दिला कर मतदान अवश्य करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सेक्टर अधिकारी विजय कटारा , सुरेश जमरे जनपद पंचायत सरदारपुर, महेश सोलंकी, मुन्ना लाल गणवा सचिव तिरला, अनिल खपेड़ सहायक , तिरला के सचिव एवं जनपद पंचायत सरदारपुर अधिकारी/ कर्मचारियों ने ग्रामीणों को उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!