बालुसिंह बारिया
सरदारपुर। लोकसभा निर्वाचन की आचार संहिता लगते ही आवश्यक तैयारी को लेकर एसडीएम ने दिए निर्देश उक्त जानकारी देते हुए अश्विनी दीक्षित मीडिया प्रभारी ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन की तैयारी को लेकर विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसडीएम श्रीमती मेघा पवार ने निर्वाचन से जुड़े सभी सेक्टर अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों के विभिन्न कार्यों को अपने साथियों से समन्वय बनाकर मुस्तैदी से निभाने को लेकर बैठक में दिए निर्देश। सेक्टर अधिकारियों से कहा कि वे अपने सेक्टर में नियमित रूप से सतत भ्रमण कर मतदान केंद्रों की स्थिति देखें ताकि मतदान केंद्र पर किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस संबंध में मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाये।नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने कार्य को तत्परता और निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ भली प्रकार से अंजाम दें। ट्रेनिंग, कानून व्यवस्था ,सामग्री प्राप्ति व वितरण, मैनेजमेंट पावर , कम्युनिकेशनव प्लान , व्यय प्रबंधन, वैलेट पेपर , पोस्टल बैलेट, ईडीसी ,आईटी सेल , मीडिया सेल , कंप्लेंट रेडे सल,स्वीप प्लान, वीडियोग्राफी, फोल्डर, सिंगल विंडो, मानदेय एवं पीडब्लयूडी वोटर्स के नोडल अधिकारी सतर्क एवं सजग रहकर अपने कार्य को करें । इस अवसर पर तहसीलदार मुकेश बामनिया, नायब तहसीलदार पंकज यादव , जनपद सीईओ प्रभात कुमार द्विवेदी, सुनील कुमार ओस्तवाल खंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर , यशवंत शुक्ला सीएमओ नगर परिषद सरदारपुर , लक्ष्मी नारायण राठौर एसडीओ pwd एवं नोडल /सहायक नोडल अधिकारी , सेक्टर अधिकारी/ कर्मचारी , नारायण काग मास्टर ट्रेनर, हेमंत राठौड़ गंभीर गोयल डाटा ऑपरेटर मौजूद रहे ।