Homeधारकपास के पैसे मांगने पर व्यापारी ने आदिवासी किसान के साथ की...

कपास के पैसे मांगने पर व्यापारी ने आदिवासी किसान के साथ की गाली गलोच।किसान ने कहा में शिकायत के लिए थाने पहुंचा तो पुलिस ने पीटा, मोबाइल छिनकर तोड़ा

निलेश डावर वॉइस ऑफ झाबुआ 

टांडा में भुरू मोरी पिता गमर सिंह मोरी निवासी गरडी पंचायत जेतगढ टांडा जिला धार ने दिनांक 24-02-24 को टांडा के अनाज व्यापारी कान्हा राठौर निवासी टांडा को 8 क्विंटल कपास बेचा था। जिसके पैसे लेने दिनांक 27 – 02 – 24 को कान्हा राठौर के घर गया तो पीड़ित भुरू मोरी एवम उसके साथ गए नवल पिता शोभान मोरी के साथ मारपीट व जातिसूचक गाली गलोच की गई। इस घटना के पश्चात पीड़ित व्यक्ति टांडा थाने पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचा लेकिन वहां पर उसे न्याय तो नही मिला बल्कि थाने में पदस्थ एएसआई मालवीय साहब एवम अन्य जवान द्वारा पीड़ित को व्यापारी से समझोता करने को लेकर मारपीट की ओर पीड़ित को ही रात लगभग 8:00 बजे से 11.00 बजे तक थाने में बिठाया गया। और उसके मोबाइल को पुलिस द्वारा तोड़ दिया गया।

मेने कान्हा राठौड़ के यहा कपास बेच रखा है, उसके पैसे लेने में कल गया तो मुझे बार बार एक एक घंटे बाद आने को बोला गया, जब में तीसरी बार गया तो फिर मुझे जातिसूचक और मां बहन की नंगी नंगी गालियां देने लगा, मेने उसको रिकॉर्ड कर पुलिस थाने में सूचना देने गया तो वहां पर पदस्थ मालवीय साहब और अन्य जवानों ने मुझे समझोता करने को कहा और मारपीट की मेरा मोबाइल भी छिनकर तोड़ दिया गया। : – पीड़ित किसान भुरू मोरी

व्यापारी और किसान के लेनदेन का मामला है, थाने में मारपीट तो नही हुई, में अभी मामले को देख रहा हूं : – थाना प्रभारी टांडा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!