वाइस ऑफ़ झाबुआ
मेघनगर – आज बसंत पंचमी के उपलक्ष में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पर मेघनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर बच्चों को उपहार भेंट किये सर्वप्रथम मां शारदे को पुष्प चढ़कर वंदन अभिनंदन किया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में यशवंत बाफना, मुकेश मेहता, भारतीय मजदुर संघ के जिला अध्यक्ष श्री राम दल अखाड़ा मेघनगर के अध्यक्ष मोहन पुरुषोत्तम प्रजापति शिशु मंदिर के आचार्य धनराज जी काग उपस्थित थे बच्चों का बच्चों को उपहार स्वरूप गिफ्ट भेट किए गए।

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए वहाँ बच्चों को उपहार भेंट किए। ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का त्योहार आज मनाया गया। यह दिन कला से जुड़े लोगों के अलावा विद्यार्थियों के लिए भी बहुत खास होता है। इस दिन सभी घरों और स्कूलों आदि में सभी कलाओं से परिपूर्ण मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। ऐसा करने से पूरे विद्यार्थी जीवन में मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है। शिक्षा में आशातीत सफलता प्राप्त होती है।