दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगरभाभरा बसंत पंचमी के अवसर पर नवचेतना विस्तार केन्द्र पर मां गायत्री माता का पूजन कर पंडित श्रीराम शर्मा का आध्यात्मिक जन्मदिन गायत्री परिजनों ने बड़े धूमधाम से मनाया।परिवाजक प्रकाशनॎरायण नागर ने यज्ञ के प्रारंभ में बसंत पंचमी का महत्व बताते हुए मां सरस्वती का पूजन किया करवाया ।इस अवसर पर जन्मदिन संस्कार,विद्या आरंभ संस्कार एवं अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराए गए ।

गायत्री परिजनों द्वारा आयोजित यज्ञ में सैकड़ों आहुतियां डाली गई। इस अवसर पर प्रातः 10:00 बजे से ही मां सरस्वती जी का पूजन,गायत्री माता का पूजन,पंडित श्रीराम शर्मा व मां भगवती देवी शर्मा का पूजन करने हेतू बडी़ संख्या में गायत्री चेतना केन्द्र पर पहुंचे।

आयोजन में आरती व यज्ञ आहुत किया जाकर महाप्रसादी वितरित की गई । इस अवसर पर गायत्री परिवाजक प्रकाशनारायण नागर, आनंद शाह, बाबूलाल वाणी ,महेशचंद्र शाह,ओच्छबलाल अरोडा़, हेमेंद्र गुप्ता,अमर सिंह अखाड़िया,कन्हैयालाल बसेर, सुभाष निगम ,धर्मेन्द्र वाणी,देवेन्द्र वाणी,राहूल अरोडा़,रोहन सोनी,महिला मंडल प्रमुख भावना बैरागी,नेहा शाह निर्मला डावर,शिवानी पाठक, सीमा डावर,कविता वाणी,भावना गुप्ता एवं अन्य गायत्री परिजन उपस्थित थे।यज्ञ यजमान के रूप में शिवकुमार सागोरिया व पत्नि रीटा सागोरिया ने आरती का यजमान लाभ लिया।