संवाददाता@-सुनील खोड़े
झाबुआ। 11 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री झाबुआ जिले से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रहे हैं जिसकी तैयारियां प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। परंतु आज भी जिले में गुटबाजी बदस्तूर जारी है यहां पर पोस्टर छाप नेता अपनी-अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में झाबुआ के तमाम चौराहा पर बड़े-बड़े होल्डिंग्स लगा रहे हैं । जिसकी चर्चा चौराहों पर खूब हिलोरे मार रही हैं। उल्लेखनीय है कि झाबुआ नगर में इन दिनों चौराहों पर लगे नेता नगरी के बड़े-बड़े होर्डिंग्स बड़े नेताओं के फोटो नहीं होना यह स्पष्ट करता है कि जिले की राजनीति गुटबाजी का शिकार हो चली है ऐसी स्थिति में यदि मोदी जी तक यह बात पहुंचेगी तो निश्चित ही टिकट ऊपर नीचे हो सकता है। वैसे तो कई लोगों की दावेदारी इस चुनाव में देखी जाएगी परंतु फैसला हाई कमान का होगा..