दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा दशोरा नागर समाज जिला आलीराजपूर महिला मंडल व जोबट महिला मंडल के संयुक्त रूप से समाज की महिलाओं के लिये कंकू हल्दी कार्यक्रम का आयोजन राठौर कोठार धर्मशाला जोबट में आयोजित किया गया| आयोजन में जोबट,उदयगढ़ ,चंद्रशेखर आजाद नगर से समाज की महिलाओं ने भाग लिया

इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने भजनों व बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने एक दूसरे के सदासुहागन बने रहने की कामना करते हुवे कंकू हल्दी लगाकर एक दूसरे को तिल से बनी मिठाई व सुहाग का सगुन दिया गया।