कल्याणपुरा के करीब युवक का अधजला शव बरामद किया गया है। अधजली युवक की लाश मिलने से स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फेल गई ।

दरअसल कल्याणपुर फुलमाल छोरा छोरी की डूंगरी के पास गड्ढे में अधजली युवक की लाश मिली है । फ़िलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है ।

झाबुआ पुलिस बल के साथ झाबुआ पुलिस अधीक्षक अगम जैन मौके पर पहुंचे है । पुलिस की ओर से घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
