Homeझाबुआकांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक वीर सिंह भूरिया का किया गया स्वागत...

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक वीर सिंह भूरिया का किया गया स्वागत व सम्मान ।

झाबुआ । पेटलावद विधानसभा की ग्राम पंचायत पारा में मकर संक्रांति रविवार के दिन एक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मीटिंग जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश राका की अध्यक्षता में रखी गई जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव में बुथ मैनेजमेंट करने की बात बताई गई।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश राका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हर बुथ पर पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से विजय बनाकर देश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने जो विधानसभा चुनाव में जनता से वादे कीए है अगर वहां पूरे नहीं करेगी तो रोड पर जाकर जनता की लड़ाई लड़ेंगे और भाजपा को जनता से जो झूठे वादे किए गए हैं उस से जनता को भी अवगत करवाएंगे।

पूर्व विधायक वालसिग मेड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां से हमें किसी से की तरह से घबराने की कोई जरूरत नहीं मैं हमेशा के आप लोगों के साथ खड़ा था खड़ा हूं और खड़ा रखूंगा। थांदला विधायक विधायक वीर सिंह भूरिया ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आने वाले हर चुनाव में मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी का कांग्रेस उम्मीदवार को जितवा कर पार्टी को मजबूत करना है।

इस अवसर पर प्रथम बार पेटलावद विधानसभा में पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश राका व पूर्व विधायक वालसिग मेड़ा द्वारा थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया का साफा बांधकर व शाल उड़ाकर स्वागत भी किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सलीम खान ने किया व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश अजनार ने माना । इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पंच, सरपंच व तवडी भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अली असगर बोहरा द्वारा दी गई है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!