Homeझाबुआकल्याणपुरालाखो कि अनियमित्ता करने वाले सेल्समैन ने गिरफ्तारी के डर से किया...

लाखो कि अनियमित्ता करने वाले सेल्समैन ने गिरफ्तारी के डर से किया न्यायालय में सरेंडर।थाना कल्याणपुरा पुलिस ने सेल्समैन कमलसिह निनामा को पुलिस रिमांड पर लिया।

कल्याणपुरा थाना कल्याणपुरा मै कनिष्ट आपुर्ति अधिकारी अनुभाग रामा श्री सुरेश कुमार तोमर व्दारा शा. उचित मुल्य दुकान ग्राम तलावली के सेल्समैन कमलसिह पिता मेहजी निनामा निवासी परवट द्वारा कई क्विंटल गेंहू, चावल, मूँग का व्यपवर्तन करने व खाद्यान उपभोक्ताओं को कम देकर वंचित कर अनियमितता करने की रिपोर्ट की थी जिस पर अपराध क्र. 430/2023 धारा 3/7 अवश्यक वस्तु अधिनियम एंव 420, 409 भादवि के तहत प्रकऱण पंजीबध्द किया जाकर अनुसंधान किया गया था। अनुसंधान के दौरान अभियुक्त घटना दिनांक से आरोपी सेल्समैन कमलसिह निनामा निवासी ग्राम परवट का अपने घर-गाँव से फरार पाया गया था। पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री अगम जैन साहब, अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन मे अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद श्री सोरभ तोमर के द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार ना होने से थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरी. निर्भयसिह भूरिया को अप.क्रं.430/23 धारा 3/7 आव.वस्तु अधि.एवं 409,420 भादवि का अपराध लम्बे समय से लंबित रहने के कारण अभियुक्त सेल्समैन कमलसिह पिता मेहजी निनामा निवासी परवट को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे। जिसपर थाना प्रभारी कल्याणपुरा व्दारा एक टीम गठीत कर सउनि पुनमचंद बानिया, आर.516 चन्द्रभान,म.आर.604 सुशीला आदि को सेल्समैन की गिरफ्तारी हेतु लगाया था। टीम द्वारा दबिश उसके घर गाँव दुधी परवट एवं झाबुआ एल.आई.सी. कॉलोनी पर देकर तलाश किया परन्तु नही मिला अभियुक्त के मोबाइल की कॉल डिटेल सायबर सेल झाबुआ से प्राप्त करते अभियुक्त का लोकेशन इन्दौर आने से इन्दौर में थाना भंवरकुआँ क्षेत्र मे दबिश दी गई। परन्तु नहीं मिला घर-गाँव व झाबुआ एल.आई.सी. कॉलोनी में लगातार दबिश देने व घर वालों पर दबाव बनाने से अभियुक्त अपने घर पर नहीं रहने व गिरफ्तारी के डर से घबराहट होने से अभियुक्त द्वारा दिनांक 12.01.2024 को न्यायालय झाबुआ मे अपने आप को सरेंडर कर दिया था। माननीय न्यायालय व्दारा सेल्समैन कमलसिह पिता मेहजी निनामा को जेल भेज दिया था।

अभियुक्त को माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी की अनुमति लेकर अभियुक्त को पुलिस रिमांड पर लिया। जिससे शा.उचित मुल्य दुकान तलावली पर गेहुँ, शक्कर ,चावल की, की गई अनियमतता के संबंध में पुछताछ कर दस्तावेज रिकार्ड जप्त किया है। पुलिस रिमांड समाप्त होने से अभियुक्त को आज दिनांक 13.01.2024 को माननीय न्यायालय प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!