अहमद खान की रिपोर्ट
मदरानी – 12 जनवरी को पूरा देश स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाता है। इसी के चलते मध्यप्रदेश में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन युवा दिवस के मौके पर मदरानी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया है। सूर्य नमस्कार आयोजन में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया । 12 जनवरी को भारतीय हिंदू साधू, धार्मिक शिक्षक, दर्शनशास्त्री, लेखक, भारतीय गुरू रामकृष्ण के मुख्य शिष्य स्वामी विवेकानंद की जयंती है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था और बचपन में उनका नाम नरेंद्रनाथ दत्ता था। उनके द्वारा किए गए कार्यों और भारतीय दर्शन को वैश्विक पटल पर ले जाने वाले स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा के बाद से वर्ष 1984 से हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है ।