Homeअलीराजपुरभाभराचंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में स्कूल के आसपास मनचलों का आतंक तेज...

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में स्कूल के आसपास मनचलों का आतंक तेज मोटर साईकिल चलाकर स्कूल जाती छात्राओ से करते है छेड़खानी और कट बाजी

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजादनगर भाभरा में मनचलों का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है । जो आये दिन देखने मे आ रही है ।जो राह चलती लड़कियों और छात्राओ को मनचलों द्वारा छेड़ा जाता है। चाहे वो ग्रामीण क्षेत्र से मजदूरी करने आई लड़किया हो या स्कूल जाती छात्रा हो मनचले चलते रास्ते उन्हें छेड़ते है। तेज रफ़्तार से मोटरसाइकिल लाकर उनके पास लाते है और अचानक से ब्रेक लगाकर डरा देते है या फिर पीछे से तेज आवाज वाले हार्न बजाकर उन्हें भयभीत करते है जिससे वह डरकर चिल्लाती है उन्हें चिल्लाता देख यह मनचले हसते है। कई बार तो यह चलती मोटरसाइकिल से उन्हें हाथ से स्पर्श भी करते है तो कभी धक्का देते है। यह मनचले लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए बाईक स्टंड भी करते है तथा तेज रफ्तार से बाईक चलाते है । ईन बाईकर्स की हरकतों से लडकिया तो परेशान है ही साथ मे बच्चे व बुज़ुर्ग भी कभी कभी बाईक की चपेट में आ जाते है । यह अधिकतर स्कूल समय पर नजर आते है। अलीराजपुर रोड़ पर स्थित शासकीय कन्या स्कूल के लगने व छुट्टी होने के समय छात्राएं आती जाती है उस वक्त यह मनचले उन्हें परेशान करते है । साथ ही साथ आजादनगर के आसपास गाँव से मजदूरी करने आई लड़कियों को यह ज़बरन मोटरसाइकिल पर बैठने के लिए मजबूर करते है। बहुत सी लडकिया पास के गाँव से पैदल ही आती जाती है जिसका यह मनचले फायदा उठाते है। पुलिस को।चाहिए कि ऐसे लोगो पर निगरानी रखते हुए इनकी धरपकड़ कर जेल भेजना चाहिए। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने आज तक कोई भी कार्यवाही नही की वही सूत्रो से पता चला है की कल शाम को बेरियर रोड पर नगर की।महिला अपने घर के सामने सड़क किनारे टहल रहे थे जिसको एक अज्ञात मोटर साइकिल से तेज गति से मोटर साइकिल चलाकर पास आकर सिर पर जोर से थप्पड़ मारा जिससे वह महिला सीधे गस्त खाकर सड़क पर गिरी और बेहोश हो गई जिसके बाद बाइक सवार अपनी गाड़ी लेकर दाहोद रोड तरफ भाग गया आसपास और परिवार के लोगो ने शोर मचाया लेकिन वह तेज बाइक सवार किसी के पकड़ में नहीं आया ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!