झाबुआ – जिले में झाबुआ पुलिस सराहनीय कार्य करती हुई दिखाई देती है तो वही जिले के दो पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने व शराब के नशे में वर्दी का रोब झाड़ने के आरोप लग रहे हैं। मामला काकनवानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मदरानी का है जहां पर रवि पिता रमेश प्रजापत ने काकनवानी थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक लोकेंद्र नायक व आरक्षक राहुल बर्मन पर 5 हज़ार की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। रवि प्रजापत ने आवेदन के जरिए पुलिस उप महानिदेशक को शिकायत भी की है। रवि प्रजापत के शिकायती आवेदन में बताया गया है कि विरुद्ध पुलिस थाना काकनवानी में शराब का प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसके तहत मुझ मुझे को जेल भी हुई थी। प्रकरण को ले कर पुलिस थाना काकानवानी के आरक्षक राहुल बर्मन व प्रधान आरक्षक लोकेंद्र नायक द्वारा मुझे पुछताछ के लि बुलाया गया और पुछताछ के दौराज दोनो पुलिस वालो द्वारा मेरा मोबाईल रख लिया गया । जिसे वापस देन के नाम पर मुझ से 5 हजार रुपए की मांग की गई थी मेरे द्वारा 5 हज़ार रुपए भी दे दिए गए । पैसे देने बाद भी उक्त पुलिस वालो द्वार मुझे मेरा मोबाईल नही दिया जा रहा है और जबरन अवैध व झूठे प्रकरणों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नही पुलिस कर्मियों द्वारा मुझे से कहां जा रहा है कि मेरे विरुद्ध तुम्हे जहा भी कार्यवाही करना है कर सकते हो लेकिन में यह मोबाईल नही दूँगा। उक्त संबंध में मेरे द्वारा काकनवानी थाना प्रभारी से भी बातचीत की गई थी तब उनके द्वारा मुझसे कहां गया था कि इनके द्वारा मोबाइल का नहीं बताया जा रहा है । इनके द्वारा इस मोबाइल में दूसरी सीम डाली पर उसका पता लगाया जा सकता है कि मोबाईल कहां है और किसके पास है?

कार थाने ले जाकर मांगे 5 हज़ार रुपए
वही दूसरा आरोप मदरानी के शमशेर खान के द्वारा लगाया जा रहा है शमशेर खान द्वारा बताया गया कि सप्ताह भर पहले उनका ड्राइवर ऑल्टो कार (क्रमांक एमपी 09 सीसी 8907) पिपलिया अपने ससुराल लेकर गया था वापसी के समय रास्ते में पुलिस आरक्षक राहुल बर्मन व प्रधान आरक्षक लोकेंद्र नायक द्वारा ऑल्टो कार को काकनवानी थाने पर ले जा कर 5 रुपए की मांग की गई वही धमकी भी दी गई के यदि पैसे नही दोगे तो गाड़ी में शराब रख कर केश बना देंगे । ड्राइवर पप्पू मेड़ा ने पुलिस द्वारा बेवजह गाड़ी को थाने ले जाने व 5 हजार रुपए ना देने पर झूठा शराब का प्रकरण बनाने की बात जब शमशेर खान से कहीं तो शमशेर खान ने पुलिस अधिकारी को कार बिना वजह थाने ले जाने व 5 हज़ार रुपए मांगने और झूठा शराब का प्रकरण बनाए की धमकी देने की बात फोन के जरिए बताई। जिसके बाद पुलिस वालों ने शमशेर खान की गाड़ी को बिना पैसे लिए ही छोड़ दिया । शमशेर खान का यह भी कहना है कि आए दिन पुलिस शराब के नशे में दिखाई देते हैं और बेवजह परेशान भी करते हैं। पुलिस अधिकारी को इन पर कार्रवाई करना चाहिए।