सुनिल डामर बामनिया
पेटलावद रोड़ स्थित एचपी पंप पर एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरने के पश्चात स्टार्ट करते वक्त आग लगी।जिससे पंप पर मौजूद कर्मचारी ने मोटरसाइकिल को पंप के समीप बालू रेत के ढेर में ले जाकर उस पर रेत डालकर आग बुझाई।पंप कर्मचारी कि सूझबूझ से वक्त रहते आग बुझाई अन्यथा पंप पर बडा हादसा हो सकता था।