जैन सोशल ग्रुप “मधुकर संगिनी” का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ झाबुआ में संपन्न हुआ !
श्रीमती अश्मी छाजेड़ को बनाया गया अध्यक्ष।
वॉइस ऑफ झाबुआ।
आयोजन में मुख्य अतिथि एवं शपथ प्रदाता JSGIF संगिनी चेयर पर्सन शिल्पा गंगवाल उपस्थित रही जिन्होंने संगिनी नाम का महत्व बताते हुए,नारी शक्ति एवं संगिनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी, विशेष अतिथि के रुप वॉइस प्रेसिडेंट, अहिल्या रीज़न इंदौर जय भंडारी आमंत्रित अतिथि झोन कोर्डिनेटर अहिल्या रीज़न इंदौर मनोज मीनल बाबेल , संगिनीं कोर्डिनेटर श्री मती श्रुति सकलेचा एवम् संगिनी सेतु झाबूआ के सेक्रेटरी श्रीमती मीना गादिया उपस्थित रहे |
नवकार मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई एवं अतिथियों का स्वागत किया गया, शपथ ग्रहण समारोह का संचालन रितु भण्डारी के द्वारा किया गया ,
संगिनी के सदस्यों द्वारा स्वागत गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारी –
अध्यक्ष- श्रीमती अश्मी छाजेड़
उपाध्यक्ष -श्रीमती वर्षा छाजेड़,
सचिव -श्रीमती रितु भंडारी ,
सह सचिव -श्रीमती सुरभि भंडारी,
कोषाध्यक्ष- श्रीमती माला छाजेड़ ,
एवं कार्यकारिणी सदस्य –
श्रीमती साधना पगारिया,
श्रीमती रानी भंडारी,
श्रीमती मुक्ति भंडारी,
श्रीमती गरिमा कोठारी,
श्रीमती आयुषी कांकरिया,
श्रीमती पूजा छाजेड़ ने बड़े हर्ष के साथ नए सत्र के लिए शपथ ली |