दीपक चौहान –भामल
जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेडी की निर्मम हत्या के बाद चारों तरफ जन आक्रोश फैला हुआ है जिसके चलते करणी सेना के जीवन सिंह शेरपुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से सर्व समाज के लिए बन्द का आवाहन किया था राजस्थान सरकार को ज्ञापन देते हुए उन्होंने हत्यारो के लिए एनकाउंटर की मांग की इसके बाद उन्होंने बुधवार देर रात्रि बन्द का आह्वान निरस्त भी कर दिया था

परंतु भामल वासियों ने बंद निरस्त के बाद भी अपनी स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान और दुकाने बंद रख दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग करी और सभी ग्राम वासियों ने राजपूत समाज धर्मशाला में एकत्रित होकर स्वर्गीय श्री सुखदेव सिंह गोगामेडी की तस्वीर रख दो मिनट का मोन धारण श्रद्धांजलि अर्पित की