रिगनोद:- (योगेशगवरी)
प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी अंन्नकूट महोत्सव का आयोजन बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम अन्नकूट आयोजन शुभारंभ बस स्टैंड पर स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुआ श्री योग माया मंदिर, गाड़ी वाले हनुमान मंदिर, चारभुजा नाथ मंदिर, सरकारी राम मंदिर , बड़ा राम मंदिर , बाबा मनकामेश्वर महादेव घाट मंदिर, श्री राम मंदिर रविदास समाज,आदि मंदिर पर परंपरागत तरीके से अन्नकूट का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें महा आरती के बाद महाप्रसादी का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया